12 सितंबर 2025
वर्षा के चलते स्वाला डेंजर जोन मेंभारी 9:30 घंटे तक रुकी रही राजमार्ग में वाहनों की रफ्तार।
चंपावत। शुक्रवार को तड़के भारी वर्षा के कारण स्वाला डेंजर जोन में सड़क बंद होने से राजमार्ग में वाहनों की रफ्तार 9:30 घंटे तक रुकी रही। सूखीडांग के पास टिफिन टॉप में भी तीन स्थानों में भू-स्खलन होने से वहां टनकपुर से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मुख्य सड़क मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्षा के बीच ही मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने स्थित का जायजा लिया। यहां रात भर पालियों में कार्य चल रहा था, सुबह से ही यहां सड़क खोलने का काम भी शुरू हो गया। अधिशाषी अभियंता दीपक जोशी के अनुसार यहां सुबह तड़के मूसलाधार वर्ष के कारण सुबह पांच बजे से भारी भू-स्खलन होने के कारण सड़क बंद हो गई थी। उसके बाद लगातार सड़क को खोलने का कार्य शुरू हो गया जिससे दिन में 1:30 बजे यहां वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई। साइट इंचार्ज सहायक अभियंता नवीन टम्टा के अनुसार यहां पालियों में रात भर कार्य चल रहा है तथा सड़क अवरुद्ध होने के साथ ही उसे खोलने का काम शुरू हो जाता है। उधर जिले के आंतरिक सभी सड़क मार्ग खुले हुए हैं।
Jaya punetha editor in chief ।



