चम्पावत में ‘100 डेज टीबी कैंपेन’ के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की हुई स्क्रीनिंग।

चम्पावत 20 जून, 2026

*चम्पावत में ‘100 डेज टीबी कैंपेन’ के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की हुई स्क्रीनिंग*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘100 डेज टीबी कैंपेन’ के अंतर्गत शनिवार को जनपद के हाई रिस्क गांवों, डडा बिष्ट एवं कुलेठी में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं।

इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा जनपद के हर नागरिक की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना है ताकि समय रहते इस बीमारी का उन्मूलन किया जा सके।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, साथ ही विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं। ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षणों, समय पर जांच के महत्व, नियमित उपचार और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) सुश्री कंचन जोशी, जिला कार्यक्रम समन्वयक (DPS) श्री अशोक जोशी और एक्स-रे तकनीशियन श्री सुमित चंद सहित अन्य शामिल रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement