चंपावत 20 जून 2026
*बाराकोट में जन कल्याणकारी शिविर का सफल आयोजन*
विकास खण्ड बाराकोट में जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मा0 ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या द्वारा की गई।
शिविर का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना था।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के काम में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली ना करें।
उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं शिविर में पंजीकृत हुई हैं, उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
इस एक दिवसीय शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन और पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर के दौरान स्थानीय निवासियों ने मुख्य रूप से पेयजल किल्लत, सड़कों की मरम्मत, राशन कार्ड में नाम बढ़वाने और कृषि इनपुट से जुड़ी समस्याओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख के सम्मुख अपनी बात रखी। ब्लॉक प्रमुख ने सभी फरियादियों की शिकायतों को सुना। कई मामलों का मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तुरंत निस्तारण करवाया गया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी अवनीश सिंह सहित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक व अन्य उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




