मानेश्वर समाचार।
चम्पावत, 03 सितम्बर 2025
*03 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की बालगणना हेतु जनपद स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न*
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप जनपद स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न*
आज अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत उल्लिखित प्रावधानों तथा नवीन पाठ्यचर्या एवं नवीन शिक्षण शास्त्रीय आधार के अनुरूप 03 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों हेतु 5-3-3+4 (Pedagogical Structure) के आधार पर वर्ष 2025-26 की बालगणना किये जाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि जनपद स्तरीय बालगणना हेतु नोडल अधिकारी नामित किए जाएं, बालगणना की प्रत्येक स्तर पर गहनता से जाँच सुनिश्चित की जाए, सर्वेक्षण के माध्यम से ड्रॉप आउट बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें विद्यालय में नामांकित कराया जाए
साथ ही श्रम प्रवर्तन विभाग, खनन विभाग एवं बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर बालगणना को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बालगणना केवल आँकड़े जुटाने की प्रक्रिया न होकर, शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम है। इसके माध्यम से न केवल विद्यालयी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य सरकार की शिक्षा सबके लिए की नीति को भी गति मिलेगी।
बैठक में मुख्य शिक्षा आधिकारी श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विम्मी जोशी, पंचायत राज अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार आर्या सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




