जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान जारी।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 23 जुलाई 2025

 

*जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान जारी*

 

*मानसून सीजन के दृष्टिगत चंपावत में बेकरी व आइसक्रीम प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायर्ड सामग्री मौके पर की गई नष्ट*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मानसून सीजन के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग, चंपावत द्वारा बुधवार को चंपावत बाजार स्थित विभिन्न बेकरी एवं आइसक्रीम विनिर्माता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई व्यवस्था, निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल (रॉ मटेरियल), उपयोग में लाए जा रहे खाद्य रंग व फ्लेवर, तथा प्रतिष्ठानों के लाइसेंस एवं पंजीकरण अभिलेखों की गहन जांच की गई।

 

निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों में दो डिब्बे एक्सपायर्ड फूड कलर एवं तीन बोतल एक्सपायर्ड फ्लेवर्ड सिरप पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अतिरिक्त, कुछ प्रतिष्ठानों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक उत्तर न देने की स्थिति में उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

सभी प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्माण में प्रयुक्त रॉ मटेरियल की एक्सपायरी तिथि की नियमित जांच करें, खाद्य उत्पादों के लेबलिंग मानकों का पूरी तरह पालन करें, तथा प्रतिष्ठानों में बंद डस्टबिन एवं स्वच्छता के सभी निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें।

 

निरीक्षण अभियान में प्रभारी अभिहित अधिकारी श्री अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी तथा सहायक श्री दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।