22 जून का जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित, अब 24 जून बुधवार को होगा आयोजन।

चंपावत 20 जून 2026

*22 जून का जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित, अब 24 जून बुधवार को होगा आयोजन*

जनपद मुख्यालय पर आगामी दिनांक 22 जून 2026 (सोमवार) को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम माननीय आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद् उत्तराखण्ड देहरादून की उपस्थिति में आयोजित होने वाली राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक के दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जनता मिलन कार्यक्रम दिनांक 22 जून 2026 (सोमवार) के स्थान पर यह जनता मिलन कार्यक्रम दिनांक 24 जून 2026 (बुधवार) को पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर आयोजित किया जायेगा।

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए अब सोमवार के बजाय बुधवार को जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement