*स्वास्थ्य विभाग ने दी जन औषधि केंद्र की सही जानकारी*।

चम्पावत 31 जनवरी, 2026

*स्वास्थ्य विभाग ने दी जन औषधि केंद्र की सही जानकारी*

हाल ही में एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार में टनकपुर स्थित जन औषधि केंद्र में इंजेक्शन लगाने हेतु सिरिंज उपलब्ध न होने का दावा किया गया था। उक्त समाचार में मरीजों के हवाले से अस्पताल एवं जन औषधि केंद्र दोनों स्थानों पर सिरिंज की अनुपलब्धता दर्शाई गई थी।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का मुख्य उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों पर सिरिंज सहित चिकित्सा उपकरणों की बिक्री निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत नहीं की जाती।

उन्होंने बताया कि ऐसी सामग्रियों की उपलब्धता नियंत्रित रखी जाती है ताकि उनके संभावित दुरुपयोग की संभावना न रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केंद्र पर विभिन्न प्रकार की 58 आवश्यक जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध हैं, जबकि सिरिंज एवं अन्य मेडिकल उपकरण अधिकृत फार्मेसी या चिकित्सालयों से प्राप्त किए जाते हैं।

अतः जन औषधि केंद्र में सिरिंज उपलब्ध न होना किसी कमी का संकेत नहीं, बल्कि निर्धारित व्यवस्था का हिस्सा है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता या भ्रम की स्थिति में अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों से ही जानकारी प्राप्त करें तथा चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement