सेवा संकल्प,जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: रोसाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 428 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ*

चम्पावत,

 

*सेवा संकल्प,जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: रोसाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 428 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ*

 

*शिविर में प्राप्त 52 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिली विभिन्न विभागों की सेवाएं*

 

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की कड़ी में शनिवार को विकासखंड लोहाघाट

के राजकीय इंटर कालेज दशलेख में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया।

 

मा. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभान्वित किया।

 

शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 428 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

 

शनिवार को आयोजित हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी बनाए गए। जिसमें 108 लोगों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

 

शिविर के दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान एवं सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।

 

शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर तहसीलदार श्री मोईन मलिक, जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट श्री कविंद्र रावत, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीपुष्कर राम, ग्राम प्रधान मडुआ श्रीमती पूजा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री शंकर राम, ग्राम प्रधान डूंगराबोरा गुड़िया, ग्राम प्रधान मटियानी श्री बद्रीराम, ग्राम प्रधान कमलेड़ी श्री कमल सिंह कुंवर, ग्राम प्रधान भिंडातिवारी श्री लक्ष्मन सिंह भंडारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement