9 सितंबर 2025
देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की नयी कार्यकारिणी का गठन।
लक्ष्मी खर्कवाल बनी अध्यक्ष
शोभा तडागी को कोषाध्यक्ष तथा मीनाक्षी जोशी को मिली सचिव की जिम्मेदारी।
देवभूमि महिला स्वायत्त सहकारिता खलकडिया चंपावत की प्रथम वार्षिक आम सभा संपन्न।
चंपावत! 9 सितम्बर , विकास खंड के अंतर्गत ग्रामोत्थान व एनआरएलएम के सहयोग व मार्गदर्शन में देवभूमि महिला संकुल संघ (स्वायत्त सहकारिता) खलकडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा निवर्तमान अध्यक्ष नेहा बोरा की अध्यक्षता में रामलीला मैदान खलकडिया में आयोजित की गई!
आम सभा में देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा उपस्थित शेयरधारकों को संबोधित करते हुए करते हुए विगत वर्ष की व्यवसायिक प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया। देवभूमि संघ के लेखाकार गिरीश जोशी द्वारा आडिट रिपोर्ट पढी गयी।
आम सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा ग्राम संगठन वार 07 सदस्यीय निदेशक मंडल का गठन करने के उपरांत अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी खर्कवाल , कोषाध्यक्ष शोभा तडागी , सचिव मीना जोशी तथा उपाध्यक्ष पद पर गीता देवी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथ ही आम सभा द्वारा अपने बीच से तीन सदस्यीय मध्यस्थता व लेखा उप समिति का गठन किया गया।
लेखा समिति में सर्वसम्मति से बिमला खर्कवाल, कविता व दीपा देवी एवं मध्यस्थता समिति में सम्पत्ति देवी, चंपा देवी तथा मंजू देवी का चयन किया गया।
आम सभा में ग्रामोत्थान परियोजना के सहायक प्रबंधक संस्थायें व समावेशी प्रकाश चंद्र पाठक ने स्वायत्त सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत प्रक्रिया के सुगमीकरण एवं विधिवत रुप से वार्षिक सभा के संचालन व प्रबंधन में देवभूमि संघ के संचालक मंडल व संघ स्टाफ को सहयोग व मार्गदर्शन दिया।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक चंपावत आशा सामंत ने स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत आर एफ, सीसीएल व ग्राम संगठन में सीआईएफ के उपयोग तथा सहायक प्रबंधक मूल्यांकन सचिन चंखवान ने ग्रामोत्थान के तहत संचालित गतिविधियों की प्रक्रिया, मानकों व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई।
सभा में उपस्थित खलकडिया खर्क के ग्राम प्रधान प्रकाश खर्कवाल द्वारा नव गठित संचालकों को बधाई देते हुए संघ के हित में अपने कार्य दायित्वों का बेहतर निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा नवगठित संचालक मंडल को शपथ दिलायी गयी।
कार्यक्रम में ग्रामोत्थान के ब्लॉक स्टाफ देवयानी, हरीश नाथ, आईपीआरपी रीता टम्टा , बिजनेस प्रमोटर मुकेश खर्कवाल, लेखाकार गिरीश जोशी, मीना करायत, विद्या सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चंद्र आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
वार्षिक आम सभा में कुल 196 शेयरधारकों व समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
फोटो- आम सभा में नव गठित संचालक मंडल द्वारा शपथ ग्रहण एवं उपस्थित प्रतिभागी।
Jaya punetha editor in chief ।



