माननीय मुख्यमंत्री के स्वरोजगार विजन को मिल रही उड़ान: जनता मिलन में आई मुस्कान को मिला आजीविका का संबल*

चंपावत

*माननीय मुख्यमंत्री के स्वरोजगार विजन को मिल रही उड़ान: जनता मिलन में आई मुस्कान को मिला आजीविका का संबल

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के विजन को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में जनता मिलन कार्यक्रम के माध्यम से मिली एक प्रार्थना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लफड़ा निवासी कुमारी मुस्कान को आजीविका का नया जरिया प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीती 20 जुलाई 2026 को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमारी मुस्कान ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष उपस्थित होकर स्वरोजगार से जुड़ने की गुहार लगाई थी।

मामले की संवेदनशीलता और माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी चम्पावत डॉ वसुंधरा गर्ब्याल द्वारा तत्परता दिखाते हुए जिला योजना के अंतर्गत कुमारी मुस्कान को 03 + 01 बकरी इकाई आवंटित कर लाभान्वित किया। अपनी आजीविका का स्थाई साधन मिलने पर कुमारी मुस्कान ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी महोदय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement