आदरणीय व स्नेहिल परिवार बंधुओ,
जैसा कि आप सभी परिवार जनों को ये विदित होगा कि हमारे कुल पूर्वज स्वर्गीय बेनी राम पुनेठा जी के नाम से जो राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में संचालित होता है उसका वर्तमान में जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है, शासन द्वारा भी विद्यालय को “अटल उत्कृष्ट विद्यालय” के रूप में चयनित किया गया है।
विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने हमारे पूर्वज स्वर्गीय बेनी राम पुनेठा जी की एक विशाल प्रतिमा की भी प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसका निर्माण कार्य राजस्थान में चल रहा है, जोकि हम सभी के लिए एक गर्व का विषय है, इस कार्य का आर्थिक वहन विद्यालय के पूर्व छात्रों और पुनेठा परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जा रहा है।
इस कार्य को पूर्ण करने में परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा अपना आर्थिक योगदान किया जा चुका है और अन्य सभी परिवारजनों से भी इस सम्मानजनक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की विनम्र अपेक्षा की जाती है।
विद्यालय के प्राध्यापक श्री श्याम दत्त चौबे जी, जिन्होंने इस कार्य को करने में स्वयं भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनका मोबाइल नंबर – 8273476077 है, उनके माध्यम से आप अपनी सहभागिता हमारे परिवार के सम्मान के लिए किए जा रहे इस कार्य में अवश्य करें ।
Jaya punetha editor in chief ।




