29 सितम्बर को नगर में आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन*।

Spread the love

चम्पावत 28 सितंबर 2025

*29 सितम्बर को नगर में आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन*

*पंचकर्म, अग्निकर्म, जलौका चिकित्सा सहित विभिन्न जांच व परामर्श उपलब्ध होंगे*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देश एवं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, चंपावत के तत्वावधान में कल 29 सितम्बर 2025, दिन सोमवार, प्रातः 9:00 बजे से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (महालक्ष्मी मार्केट के निकट) में आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में जिले के सभी महिला चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। शिविर में विशेष रूप से पंचकर्म चिकित्सा, अग्निकर्म चिकित्सा, जलौका (जोंक) चिकित्सा, अर्श-भगंदर (गुद रोग चिकित्सा) जैसी आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं द्वारा रोगों का उपचार किया जाएगा।

शिविर में ई.सी.जी., ब्लड शुगर की जांच, खून की कमी की जांच सहित अन्य आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की जाएँगी। साथ ही महिलाओं के लिए पोषण एवं एनीमिया संबंधी परामर्श, मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी, गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष परामर्श तथा वृद्ध महिलाओं हेतु स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराए जाएँगे।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाई ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जनसामान्य को आयुर्वेद की विविध चिकित्सा विधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने चंपावत की सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Jaya punetha editor in chief ।