29 पशुओं का उपचार, 21 श्वानों को एंटी-रेबीज टीका लगाया गया*।

चंपावत 28 सितंबर 2025

*29 पशुओं का उपचार, 21 श्वानों को एंटी-रेबीज टीका लगाया गया*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी, चंपावत द्वारा ग्राम नदोला (ब्लॉक-चंपावत) में पशु चिकित्सा शिविर एवं एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान पशुपालकों को रेबीज के खतरों एवं बचाव उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत पशुपालन तकनीक, मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

शिविर में कुल 29 पशुओं का उपचार किया गया तथा 21 श्वान पशुओं को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं श्री राहुल दरियाल उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement