विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।

चम्पावत, 05 जून 2026

*विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित*

*स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक कर दिया जनजागरूकता का सन्देश*

*हमारी संस्कृति और परंपराओं में भी प्रकृति संरक्षण का विशेष महत्व:जिलाधिकारी*

मा. मुख्यमंत्री जी के आदर्श चम्पावत की परिकल्पना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके संकल्प के क्रम में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत बच्चों से होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दें, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं में भी प्रकृति संरक्षण का विशेष महत्व है तथा हरेला जैसे पर्व हमें पर्यावरण बचाने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में माउंट कार्मेल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए प्रत्येक घर, विद्यालय और कार्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने तथा उसकी सुरक्षा करने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया।

उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से प्रकृति और जलवायु संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री श्याम नारायण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश चन्द्र तिवारी तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) श्री सुनील कुमार ने भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा माउंट कार्मेल स्कूल चम्पावत के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement