मुख्यमंत्री मेधावी परीक्षा में जीवन, मीनाक्षी, करिश्मा और रवि का हुआ चयन।
कठिन स्पर्धा में प्राप्त की सफलता।
चंपावत। राउमावि खूनाबोरा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी जीवन सिंह और मीनाक्षी रौतेला ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त समर्पित शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय का सतत मार्गदर्शन और प्रेरणादायी शैक्षणिक माहौल प्रमुख रहा। श्री उपाध्याय द्वारा अवकाश दिवसों में मैट और सैट प्रश्नपत्रों की तैयारी करवाई जाती थी। उधर भारत-नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र जूनियर स्कूल पासम की छात्रा करिश्मा ने चयनित होकर नया कीर्तिमान रचा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय में बेहतर परिणामों के पीछे शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नरेश जोशी का मार्गदर्शन रहा। इसी प्रकार जूनियर स्कूल फोर्ती में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के कुशल मार्गदर्शन में रवि जोशी का चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी(प्रा.) एवं
डायट प्राचार्य मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट आदि ने बधाई प्रेषित की है। बच्चों की यह उपलब्धि साबित करती है कि संसाधनों की कमी कभी प्रतिभा का रास्ता नहीं रोक सकती। संकल्प और मेहनत से हर कठिनाई पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
Jaya punetha editor in chief ।







