मंच–मोस्टा सड़क परियोजना को मिली रफ्तार, सभी फॉरेस्ट केस अपलोड*।

चम्पावत 09 दिसंबर, 2025

*मंच–मोस्टा सड़क परियोजना को मिली रफ्तार, सभी फॉरेस्ट केस अपलोड*

22.3 किलोमीटर लंबी मंच–मोस्टा सड़क परियोजना अब निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण पार कर चुकी है। अधिशासी अभियंता PMGSY टी. एन. बिष्ट ने बताया कि सड़क निर्माण से संबंधित सभी फॉरेस्ट केस तैयार कर रीजनल फॉरेस्ट ऑफिस को भेज दिए गए हैं। इससे परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी आएगी और आगे की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी होंगी।

यह महत्वाकांक्षी सड़क मटकांडा, अकेरी, सितोला और बकोड़ा होते हुए मोस्टा तक पहुंचेगी। यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ वर्षों से उठ रही स्थानीय जनता की प्रमुख मांग को भी पूरा करेगा।

ग्रामीणों की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क निर्माण को विशेष प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ होने तक सभी स्तरों पर निरंतर फॉलोअप सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

लगभग 17.6 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली यह सड़क निर्माणाधीन क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा लाएगी। सड़क बन जाने से आवागमन सुगम होगा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की पहुंच में सुधार आएगा तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement