चंपावत 02 जुलाई 2026
*विकास भवन में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘VB-G RAM G’ का जनपद में शुभारंभ, क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने किया गौशाला निर्माण का शिलान्यास*
ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को नई गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ध्वजवाहक योजना ‘VB-G RAM G’ का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय क्षेत्र पंचायत प्रमुख चंपावत श्रीमती अंचला बोहरा द्वारा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा ने कहा कि भारत सरकार की यह योजना ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने और काश्तकारों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से पूरी निष्ठा के साथ इस योजना को धरातल पर उतारने की अपील की ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को इसका सीधा लाभ मिल सके।
कमला देवी की गौशाला निर्माण का हुआ शिलान्यास
विकास भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के समापन के बाद योजना के क्रियान्वयन को लेकर धरातल पर भी त्वरित कदम उठाया गया।
मा प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा द्वारा समीपवर्ती ग्राम पंचायत डंडा बिष्ट का दौरा किया गया। जहाँ उन्होंने ‘VB-G RAM G’ योजना के अंतर्गत स्थानीय महिला काश्तकार श्रीमती कमला देवी की गौशाला निर्माण का शिलान्यास किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने योजना के प्रारंभ होने और तत्परता से कार्य शुरू होने पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी (DDO) श्री दिनेश सिंह दिगारी, खंड विकास अधिकारी (BDO) चम्पावत श्री अशोक अधिकारी और उप कार्यक्रम अधिकारी चम्पावत के साथ ही विकास खंड के समस्त विभागीय कर्मचारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य मौजूद रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




