श्यामलाताल में एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप आयोजित*।

चम्पावत 28 सितंबर 2025

*श्यामलाताल में एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप आयोजित*

*15 पशुओं का टीकाकरण, विद्यार्थियों को भी दी गई जागरूकता*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामलाताल में एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप के दौरान पशुपालकों एवं स्कूली छात्रों को रेबीज के खतरों, उसके लक्षणों और रोकथाम संबंधी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन (ARV) कराने से न केवल पशुओं को रेबीज से बचाया जा सकता है, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। पशुपालकों को यह भी जागरूक किया गया कि वे अपने पालतू पशुओं का टीकाकरण निर्धारित समय पर अवश्य कराएँ।

शिविर में 15 छोटे पशुओं का एआरवी टीकाकरण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को भी रेबीज से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों और प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी गई, ताकि वे अपने स्तर पर भी जागरूकता फैला सकें।

इस अवसर पर डॉ. प्रीति बिष्ट (पशु चिकित्सा अधिकारी, चल्थी), श्रीमती निशा ओली (पशुधन प्रसार अधिकारी, सूखीढाग) एवं श्री अनिल कुमार चौडाकोटी (मैत्री) उपस्थित रहे और कैंप के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement