योजनाओं को ससमय गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु रेखीय विभागों व परियोजना के मध्य बेहतर समन्यव, अभिसरण व संवाद जरुरी ।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा !

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

13 अगस्त  2025

योजनाओं को ससमय गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु रेखीय विभागों व परियोजना के मध्य बेहतर समन्यव, अभिसरण व संवाद जरुरी:

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा !

चंपावत 13 अगस्त! जिला सभागार चंपावत में मुख्य विकास अधिकारी चंपावत डा जीएस खाती की अध्यक्षता में जनपद में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ग्रामोत्थान परियोजना के कार्यो की समीक्षा की गई! समीक्षा बैठक में सीडीओ द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना व उद्यान, सहकारिता, पशुपालन व रेशम विभाग के साथ अभिसरण द्वारा परियोजना क्षेत्र में संचालित की जा रही गतिविधियों की प्रगति का आंकलन कर कार्यों में तेजी लाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया, जिसके तहत खलकडिया व खर्ककार्की कलस्टर में आलू बीज उत्पादन, अमोडी कलस्टर में अदरक बीज उत्पादन, पाटी में शहतुत प्लांटेशन, पाटी मे फ्लोरी कल्चर के तहत लिलियम की खेती आदि पर विशेष फोकस के साथ कार्य को ससमय पूर्ण करने पर जोर दिया| साथ ही एक जिला एक उत्पाद के चयन पर चर्चा करते हुए शहद के संग्रहण व विपणन की कार्ययोजना तैयार की गयी। रीप के वार्षिक लक्ष्यों व प्रगति प्रस्तुतिकरण के दौरान सीडीओ द्वारा परियोजना गतिविधियों को ससमय गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने व पात्र लाभार्थियों एव समूहों तक योजनाओं का लाभ पहुच़ाने हेतु अधिकारियो व कर्मचारियों को सजगता व सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया। समीक्षा बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक रीप शुभंकर कुमार झा, पीएमयू देहरादून के प्रबंधक सेल्स व चंपावत नोडल कुणाल सावरकर, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, रेशम आदि रेखीय विभागों के विभागाध्यक्ष, सहायक प्रबंधक संस्थाएँ प्रकाश चंद्र पाठक, कृषि आजीविका सुमित कुमार, मूल्यांकन व अनुश्रवण सचिन चंखवान, सेल्स अतुल सिरस्वाल, ज्ञान प्रबंधन नीरज पंत, दीपक खाती द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।