मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 26 जुलाई 2025
*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन – 2025: चंपावत एवं बाराकोट विकास खंडों में 28 जुलाई को अवकाश घोषित*
चंपावत जनपद के चंपावत एवं बाराकोट विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन – 2025 के द्वितीय चरण के तहत 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को मतदान होना है। इस दृष्टिगत, संबंधित क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायती चुनाव कार्यालय, श्री भूपेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 28 जुलाई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने एवं सभी पात्र मतदाताओं को निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने हेतु चंपावत व बाराकोट विकास खंडों में अवकाश लागू रहेगा।
उक्त अवकाश केवल उन्हीं क्षेत्रों में प्रभावी होगा, जहां द्वितीय चरण के अंतर्गत मतदान संपन्न होना है।




