राजकीय पीजी कॉलेज में एबीवीपी के बैनर तले छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन जारी। 

मानेश्वर समाचार।

25 अगस्त 2025

राजकीय पीजी कॉलेज में एबीवीपी के बैनर तले छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन जारी।

तहसीलदार ने आंदोलनकारियों से की वार्ता। आंदोलनकारियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर में विभिन्न विषयों में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। एबीवीपी के बैनर तले शुरू किए गए आंदोलन की महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अलबत्ता मीडिया रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने रविवार व सोमवार को आंदोलनकारी छात्रों का हाल-चाल जाना तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें सभी आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य एकदम फिट था। छात्रों की मांगों में स्नातक स्तर पर संचालित विषयों में 500 छात्रों के लिए सीट बढ़ाई जाए। इसी प्रकार एमएससी व एमए कक्षाओं में 120 सीटों की बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। इसके अलावा एमए में शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास विषय की कक्षाएं इसी सत्र से संचालित की जानी चाहिए। महाविद्यालय में लंबे समय से लाइब्रेरीयन की नियुक्ति न होने से छात्रों को हो रही दिक्कतों का उल्लेख किया गया, तथा इस पद पर शीघ्र नियुक्तियां की जाए। महाविद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास का उपयोग शुरू करने आदि मांगे रखी गई। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी का कहना था कि यहां आंदोलनकारियों में अध्यनरत छात्र कम, पूर्व छात्र अधिक सक्रिय, उनका उनका यह भी कहना है कि जो भी विषय महाविद्यालय में संचालित किए जा रहे हैं। उनमें अभी कई सीटे खाली पड़ी हुई हैं। जिसमें छात्रों ने प्रवेश ही नहीं लिया है। उन्होंने छात्रों से कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए के महाविद्यालय स्तर से पत्राचार किया जा चुका है। लिहाजा उन्हें आंदोलन समाप्त कर अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना चाहिए, लेकिन छात्र अपनी मांगों में अड़े हुए हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement