सोमवार को आज 70 फरियादियों ने पेश की अपनी समस्याएं, जिनमें अधिकांश का किया गया निराकरण। 

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

25 अगस्त 2025

सोमवार को आज 70 फरियादियों ने पेश की अपनी समस्याएं, जिनमें अधिकांश का किया गया निराकरण।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में लोगो का लगातार बढ़ता जा रहा है विश्वास।

चंपावत। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रत्येक सोमवार को जन मिलन कार्यक्रम में 70 लोगों द्वारा अपनी समस्याएं दर्ज की गई। जिसमें अधिकांश का मौके में ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में जिले के दुर्गम क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण में “क्विक एक्शन” से कार्य किए जाने के कारण जन मिलन कार्यक्रम के प्रति लगातार विश्वास बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिलाधिकारी मनीष कुमार पारिवारिक कारणों से अवकाश पर है। लेकिन उनकी विशिष्ठ कार्य संस्कृति की चर्चा अब गांव-गांव में होनी लगी है। उनकी अनुपस्थिति में प्रभारी जिला अधिकारी जयवर्धन शर्मा द्वारा जन शिकायते सुनी गई तथा उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया। प्रभारी जिला अधिकारी शर्मा आज पंचायती राज विभाग की व्यवस्थाओं पर खासे नाराज दिखाई दिए। उनका कहना था कि पंचायत राज अधिकारियों का गांव के लोगों से सीधा संपर्क होने के बावजूद भी वह उन्हीं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी नहीं देते हैं। जिससे ग्रामीणों के लिए शासन द्वारा जो कार्यक्रम बनाए जाते हैं, वह उन तक नहीं पहुंच पाते हैं।

प्रभारी जिलाधिकारी ने नेपाल सीमा से लगे गांव की परेशान महिला की दास्तान सुनने के बाद उसे राहत देने के अलावा उसकी शासन स्तर पर और मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा छोटी सड़कों के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर भी आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने गुमदेश के सिरकोट किले में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के लिए जिला पर्यटन अधिकारी को स्थल का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। जन मिलन कार्यक्रम में डीएफओ नवीन चंद्र पंत, सीएमओ डॉ देवेश चौहान,सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, सीवीओ डॉ वसुंधरा गर्ब्याल समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी मौजूद थे।

Jaya punetha editor in chief ।