10वें आयुर्वेद दिवस पर चम्पावत में वृहद चिकित्सा शिविर : महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान*।

Spread the love

चम्पावत 29 सितंबर 2025

*10वें आयुर्वेद दिवस पर चम्पावत में वृहद चिकित्सा शिविर : महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान*

10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर चम्पावत में प्रातः 9 बजे से वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य विषय “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” रहा।

शिविर में महिला स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें पंचकर्म चिकित्सा, अग्निकर्म, जलौका चिकित्सा, अर्श-भंगदर-गुद रोग चिकित्सा, ईसीजी, शुगर एवं बीपी जांच शामिल रहीं। महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, रजोनिवृत्ति, गर्भावस्था परिचर्या, पीसीओडी, पोषण एवं एनीमिया, शिशुवती पोषण तथा वृद्धावस्था जनित विकारों पर विशेष परामर्श दिया गया।

शिविर में कुल 64 रोगियों का उपचार किया गया, जिनमें हाईपरटेंशन के 32, डायबिटीज के 13, नाड़ी स्वेदन के 11,

अग्निकर्म के 05, मर्म चिकित्सा के 19, जलौका के 03, कपिंग थैरेपी के 04 शामिल रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश सिंह, आयुर्वेदिक सर्जन डॉ. भास्कर मेंहदीरत्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ सिंह, नाड़ी स्वेदन विशेषज्ञ डॉ. मुंशी लाल, डॉ. लता मेलकानी (एमडी आयुर्वेद), डॉ. उमेश भारती, डॉ. सुमन कनौजिया सहित विशेषज्ञों एवं फार्मेसी अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं। साथ ही, आयुर्वेदिक-यूनानी सेवाओं के अनुदेशकों द्वारा गर्भवती, धात्री एवं वृद्ध महिलाओं हेतु योगाभ्यास का प्रदर्शन भी किया गया।

शिविर का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अन्चला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश चन्द्र तिवारी एवं प्रदेश दर्जा राज्यमंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गुसाईं, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डॉ. सुधाकर गंगवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कु. उमा, विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।