जनता मिलन कार्यक्रम से सुलझ रही आमजन की समस्याएँ* ।

Spread the love

चम्पावत 29 सितंबर 2025

*जनता मिलन कार्यक्रम से सुलझ रही आमजन की समस्याएँ*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तथा जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनहित से जुड़े प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आम नागरिकों द्वारा रखी गई समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है। जिनकी नियमित समीक्षा जिलाधिकारी स्वयं भी कर रहे हैं।

22 सितम्बर को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डूंगरासेठी की निवासी श्रीमती कुंती देवी ने अपने घर में पेयजल आपूर्ति की समस्या रखी थी। जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता जल संस्थान को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभागीय टीमों ने कुछ ही दिन में नई पेयजल लाइन स्थापित कर दी और अब श्रीमती कुंती देवी के घर पर नियमित जल आपूर्ति शुरू हो गई है।

इसी प्रकार, पाटी निवासी सुश्री सुनीता बोरा पुत्री राजेन्द्र सिंह का राशन कार्ड निर्माण संबंधी प्रकरण भी कुछ ही दिनों में निस्तारित कर दिया गया। अब उनका राशन कार्ड बनकर तैयार हो चुका है, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि “जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े किसी भी कार्य में अनावश्यक विलम्ब स्वीकार्य नहीं है।”

Jaya punetha editor in chief ।