जल संरक्षण अभियान के तहत नदी महोत्सव जागरूकता गोष्ठी आयोजित* ।

चम्पावत 09 सितम्बर 2025

*जल संरक्षण अभियान के तहत नदी महोत्सव जागरूकता गोष्ठी आयोजित*

जनपद चम्पावत के जिला सभागार में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) के तत्वावधान में जल संरक्षण को लेकर विशेष नदी महोत्सव और जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने की, जिसमें जल संरक्षण के महत्व, नदियों और नालों की स्वच्छता तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि जल हमारे जीवन का मूलाधार है और इसे संरक्षित करना सभी नागरिकों का दायित्व है।

उन्होंने निर्देश दिए कि नालों, धाराओं और प्राकृतिक जल स्रोतों का नियमित रूप से संरक्षण एवं स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किए गए वृक्षारोपण को संरक्षित रखने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का विशेष आग्रह किया।

गोष्ठी में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि वर्षा जल का संचयन और पुनः उपयोग किया जा सके।

सड़क और विकास एजेंसियों को नालों, नदियों और जल मार्गों की नियमित सफाई का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव जैसी समस्याएं कम हो सकें और जल संचयन बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

उन्होंने नागरिकों, स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय संगठनों से भी सहयोग की अपेक्षा की ताकि जल संरक्षण और नदी संरक्षण के संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाया जा सके।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान, पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई श्री विमल कुमार सूठा, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement