जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: लोहाघाट में जलभराव की समस्या का समाधान।

चम्पावत 01 मई 2026

*जिलाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई: लोहाघाट में जलभराव की समस्या का समाधान*

लोहाघाट नगर में बीते दिवस हुई मूसलाधार वर्षा के चलते बाराकोट टैक्सी स्टैंड के समीप उत्पन्न जलभराव की समस्या का जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा बंद पड़ी नाली की तत्काल सफाई करवा दी गई है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी सुचारु हो गई है और सड़क पर जमा पानी पूरी तरह हट गया है। इसके परिणामस्वरूप टैक्सी चालकों, यात्रियों एवं आम राहगीरों को हो रही परेशानी से राहत मिली है।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देशित किया गया है कि मार्ग पर बने गड्ढों को शीघ्र भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement