चम्पावत 13 जनवरी, 2026
*रियासी, बमनगाँव, सीम-चुका (टनकपुर) में SIR जागरूकता अभियान का आयोजन*
भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंपावत के निर्देश पर नागरिकों को SIR से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से ग्राम रियानसीबमांगा, सीम-चुका (टनकपुर) में एक व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को SIR से जुड़ी प्रक्रियाओं, लाभों एवं इसके महत्व के बारे में जागरूक करना था, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर निर्वाचक नामावली में अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान स्वीप चंपावत के अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीणों को सरल भाषा में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत पारदर्शितापूर्वक पहचान सत्यापन और नामावली में नाम पंजीकरण सुनिश्चित करती है। लोगों को आवश्यक दस्तावेजों, पंजीकरण प्रक्रिया तथा इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत पंजीकरण से जुड़ी तकनीकी सहायता प्रदान की गई।
ग्रामीणों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे बेहद उपयोगी बताया। कई लोगों ने मौके पर ही SIR से संबंधित जानकारी लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की।
जिला प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि भविष्य में ऐसे और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक जानकारी के अभाव में पंजीकरण से वंचित न रहे।




