आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी चम्पावत के दिशानिर्देश अनुसार उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पंचायती राज स्वास्थ्य विभाग एवं हित धारकों के साथ एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया
खण्ड विकास अधिकारी क्वींद्र रावत की अध्यक्षता में तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत गाइडलाइन के द्वारा ब्लॉक समन्वयन समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवेदीकरण कार्यशाला में विभिन्न जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त वातावरण बनाना हैं।
हमें अपनी आने वाली पीढ़ी व युवाओं को तंबाकू के दुष्परिणामों को बताकर उन्हें जीवन की अहमियत और तंबाकू से दूर रहने हेतु प्रेरित करना है।
कार्यशाला में ममता मिश्रा जिला सलाहकार NCD चंपावत के द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तृत जानकारी एवं कोटपा अधिनियम 2003 का पालन करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि तम्बाकू एक धीमा जहर है जो मनुष्य को धीरे धीरे नुक्सान पहुंचता है जिसके सेवन से व्यक्ति में मुह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, हार्ट अटैक, स्वास की बीमारी, खांसी, टी बी जैसे गंभीर बीमारियाँ होने का खतरा रहता है इसके पश्चात तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की गई कि हमने अपने ग्राम को कैसे तंबाकू मुक्त करना है इसके बारे में जानकारी दी गई कार्यशाला के दौरान सभी ने तंबाकू के दुष्परिणाम के बारे में अपने-अपने विचार रखें।कार्यक्रम में काउंसलर हरीश पांडे सोशल वर्कर नेहा पागती तथा cho, ANM ग्राम प्रधान थाना लोहाघाट आईसीडीएस, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक एन०एच०एम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
Jaya punetha editor in chief ।




