स्व – निधि योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का संपूर्ण कवच ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 22 जुलाई 2025

 

*स्व-निधि योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का संपूर्ण कवच*

 

*कल्याणकारी योजनाओं का समन्वय: चम्पावत में “स्व-निधि से समृद्धि” अभियान को नई दिशा*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को केन्द्र सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किए जाने हेतु जनपद में व्यापक अभियान प्रारम्भ किया गया है।

 

इस क्रम में प्रथम चरण के अंतर्गत नगर पालिका परिषद्, चम्पावत में “स्व-निधि से समृद्धि” अभियान के तहत एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं श्रम विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजनाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई।

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीएम स्व-निधि योजना के सभी पात्र लाभार्थियों और उनके परिजनों को वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी की पात्रता का मूल्यांकन कर योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि संबंधित विभागों के सहयोग से लाभार्थियों का डाटा सत्यापित कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। इस अभियान से न केवल स्ट्रीट वेंडर्स की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उनके सामाजिक सुरक्षा चक्र को भी मजबूती मिलेगी।

बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंपावत भरत त्रिपाठी, सिटी मैनेजर महेश चौहान, एसीएमओ डॉ इंद्रजीत पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement