मानेश्वर समाचार।
22 जुलाई 2025
जब जिलाधिकारी एकाएक निकल पड़े त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों को दी जा रही भोजन सुविधा का लेने जायजा।
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं उसे गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को ठोक पीट कर ऐसा तैयार किया जा रहा है कि किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की गलतियों की लिए कोई जगह ना हो। चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षिता एवं विश्वसनीयता की साथ संपन्न हो यह उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारीयो को किसी विषय पर शंका व आशंका होने पर उस बात को दस बार पूछकर निराकरण करना चाहिए। इसके बावजूद भी यदि चुनाव प्रक्रिया में गलतियां पाई जाती है तो उसे माफ नहीं किया जा सकता हैं।
जिलाधिकारी ने दिनभर प्रशिक्षण ले रहे अधिकारी एवं कर्मचारीयो को ठीक ठाक भोजन मिल रहा है या नहीं वे एकाएक उस स्थान पर पहुंच गए जहां भोजन की व्यवस्था की गई थी। वहां खुद सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जी एस खाती ने पहुंच कर खुद भोजन की गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने भोजन की व्यवस्था कर रही जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट एवं उनके सहयोगी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज शाह व पूर्ति निरीक्षक भूपेंद्र सिंह नेगी को यह सुनिश्चित करने को कहा कि भोजन व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, जब कर्मचारी दिनभर मेहनत करते हैं तो उन्हें उच्च गुणवत्ता का भोजन मिलना चाहिए। जिसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है।
Jaya punetha editor in chief ।




