जिलाधिकारी के जन मिलन कार्यक्रम ने लिया सीएम पोर्टल 1905 का स्थान ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

22 जुलाई 2025

जिलाधिकारी के जन मिलन कार्यक्रम ने लिया सीएम पोर्टल 1905 का स्थान।

लोग अपना धन व समय खर्च कर आशाओं के साथ हमारे पास आते हैं, यदि उन्हें निराश हो कर लौटना पड़ता है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य दूसरा कोई नहीं हो सकता- जिलाधिकारी।

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा प्रत्येक सोमवार को आयोजित जन मिलन कार्यक्रम से लगातार जन विश्वास बढ़ता जा रहा है। आज भारी वर्षा के बावजूद भी जिले के दुरांचलों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए आए हुए थे तथा 17 शिकायत दर्ज की गई, जिनका मौके में ही समाधान किया गया। जिलाधिकारी की “क्विक एक्शन” एवं “क्विक डिसीजन” की कार्य संस्कृति से अब लोगों को एहसास होने लगा है कि उनकी समस्याएं सुनने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल का सहारा लेने का बजाए जिलाधिकारी के सामने ही समस्याएं रखना बेहतर है, क्योंकि सीएम पोर्टल की शिकायते आखिरकार जिले में ही तो आती है।
जिलाधिकारी का अधिकारियों से स्पष्ट कहना है कि दूर दराज के क्षेत्र के लोग काफी पैसा व समय आने -जाने में बर्बाद कर हमसे उम्मीदे लेकर आते हैं,यदि हम उन्हें निराश होकर लौटाते हैं तो इससे बड़ा दुर्भाग्य प्रशासनिक सिस्टम में नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आज के कार्य को कल के लिए टालने की संस्कृति से बचें। आखिर उस काम को तो उन्हीं को निपटाना है। यदि हम आम लोगों के प्रति जवाबदेह की भावना से कार्य करें तो जन समस्याओं को तेजी से निपटने का स्वभाव हम में स्वयं पैदा हो जाएगा।
जन् मिलन कार्यक्रम में डीएफओ नवीन चंद्र पंत, सीडीओ डॉ जी एस खाती, एडीएम जयवर्धन शर्मा, चंपावत एवं लोहाघाट की उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, नितेश डांगर,मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

फोटो_ जन् मिलन कार्यक्रम में जन समस्याओं पर “क्विक एक्शन” लेते जिलाधिकारी मनीष कुमार।

Jaya punetha editor in chief ।