प्रथम चरण के मतदान के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर टीएस मर्तोलिया ने किया लोहाघाट एवं पाटी ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

22 जुलाई 2025

प्रथम चरण के मतदान के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर टीएस मर्तोलिया ने किया लोहाघाट एवं पाटी ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

 

हर स्तर पर चुनाव में होनी चाहिए पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्था।

 

लोहाघाट। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के प्रथम चरण में लोहाघाट एवं पाटी ब्लॉक में होने वाले चुनाव को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यहां के लिए त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मर्तोलिया ने आज से अपना कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। उन्होंने लोहाघाट एवं पार्टी ब्लॉकों के स्टांगरूम एवं अन्य चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं आरओ एवं एआरओ की संयुक्त बैठक आयोजित कर उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों का पालन करने के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा सभी अधिकारी मतदान स्थलों का निरीक्षण कर वहां मतदाताओं को पहुंचने के लिए सड़कों की स्थिति, मतदान स्थल की व्यवस्था आदि को देखकर स्वयं संतुष्ट हो ले कि सारी व्यवस्था चुनाव संचालन के लिए ठीक-ठाक है।उन्होंने पोलिंग पार्टीयो की पूरी रक्षा व सुरक्षा पर जोड़ देते हुए कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसी को यह तय करना है कि किस प्रकार मतदान शांतिपूर्वक संपन्न करने के बाद मत पेटियों को सुरक्षित उन्हें गंतव्य स्थान में पहुंचाया जाए। ऐसी सड़कों को चिन्हित किया जाना चाहिए जहां भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध होने की संभावना है, ऐसे स्थानो में पहले से ही जेसीबी रखी जानी चाहिए। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए कि ऐसे संभावित स्थानो में पहले से ही निरोधात्मक कार्यवाही कि जानी चाहिए। उन्होंने आचार संहिता का हर स्तर पर कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। मर्तोलिया ने आज कई मतदान केंद्र स्थलों का निरीक्षण भी किया।

Jaya punetha editor in chief ।