जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Spread the love

चम्पावत 06 मई, 2026

*जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय भवन में स्थापित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों और अलार्म सिस्टम के संचालन की स्वयं जांच की और निर्देश दिए कि निगरानी उपकरणों के संचालन में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुराने और निष्प्रयोज्य सामग्रियों का मानकों के अनुसार तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम और संवेदनशील सामग्रियों का प्रबंधन भली-भांति किया जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह, भाजपा से श्री नंदन तड़ागी और कांग्रेस से श्री मनीष महर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।