पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने किया रामलीला की पुस्तक का विमोचन।

Spread the love

पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने किया रामलीला की पुस्तक का विमोचन।

लोहाघाट। पूर्व प्रमुख एवं श्री बाराही मंदिर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने पाटी में चल रही रामलीला के मंच में यहां के विद्यामंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं रामलीला के निदेशक शेर सिंह बिष्ट उर्फ “शेरदा” द्वारा लिखित रामलीला की पुस्तक का आज समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि श्री लमगड़िया ने कहा कि श्री बिष्ट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं सामाजिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए जाते रहे हैं। उन्होंने रामलीला की पुस्तक लिखने में जो रुचि दिखाई है, उससे श्री राम के प्रति आस्था की झलक मिलती है। उन्होंने इस प्रयास के लिए श्री “शेरदा” को बधाई दी।इस अवसर पर ढोली गांव जिला पंचायत के सदस्य बहादुर सिंह नंदगली, किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि चंदन सिंह बिष्ट,दिनेश चम्याल,ईश्वर बिष्ट,अमित लमगड़िया,नवीन राना,विक्रम कठायत एवं बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने शेरदा को ढेर सारी बधाईयां दी। शेरदा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया कहा कोई भी धार्मिक कार्य ईश्वर की प्रेरणा के बैगर नहीं हो सकते।

Jaya punetha editor in chief ।

Jaya Punetha

Editor in Cheif (प्रधान संपादक)