जिलाधिकारी के “क्विक एक्शन” ने निर्मला को मिली बड़ी राहत। 

जिलाधिकारी के “क्विक एक्शन” ने निर्मला को मिली बड़ी राहत।

सम्मानजनक ढंग से जीवन यापन करने के खुले द्वार।

लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक अंतर्गत खेती- काकड़ी गांव की विधवा निर्मला देवी का गांव से रोज जिला पूर्ति विभाग के चक्कर काटकर अपना धन व समय बर्बाद होने का सिलसिला जिलाधिकारी से मिलने के बाद बंद हो गया है। खेती काकड़ी गांव की यह विधवा अपने दिवंगत पति के नाम चल रही सस्ते गल्ले की दुकान को अपने नाम कराने के लिए पिछले तीन वर्षों से प्रयास कर रही थी। आजकल जिले में ऐसे जिलाधिकारी आए है जो सबकी बात को ध्यान से सुन रहे है। वह जिलाधिकारी के जनमिलन कार्यक्रम में शामिल हुई और उसने अपनी समस्या जिलाधिकारी मनीष कुमार को बताई तो उन्होंने “क्विक एक्शन” लेते हुए सस्ते गल्ले की दुकान उक्त महिला के नाम आवंटित कर दी। जिससे वह सम्मानजनक ढंग से अपना जीवन यापन कर सके। निर्मला ने जिलाधिकारी व नई डीएसओ प्रियंका भट्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि ऐसे जिलाधिकारी पहले आए हुए होते तो वह परेशानी से बच जाती।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement