चम्पावत 05 जनवरी 2025
*ग्राम हेलागोठ में उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति की जनसुनवाई आयोजित*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों को मान्यता) अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत विकास खण्ड चम्पावत में गठित उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा आज ग्राम हेलागोठ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि श्री आकाश जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान वन अधिकारों से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण किया गया।
जनसुनवाई में ग्राम हेलागोठ क्षेत्र में भौमिक (भूमि) अधिकार पर समिति द्वारा विस्तारपूर्वक सुनवाई की गई।
जनसुनवाई में उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुड़ियानी श्री देवेन्द्र सिंह मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बनबसा श्रीमती दीपा देवी, सदस्य क्षेत्र पंचायत नधान श्रीमती हिमांशी भट्ट, तथा सहायक समाज कल्याण अधिकारी, चम्पावत उपस्थित रहे।
उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा अधिनियम एवं नियमावली के अंतर्गत प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी प्रस्तुत अभिलेखों एवं तथ्यों की गहन जांच की गई।
Jaya punetha editor in chief ।




