स्वांला राजमार्ग पर चौड़ीकरण व यातायात सुचारुकरण हेतु जिलाधिकारी का रात्रि निरीक्षण*।

Spread the love

चम्पावत 16 सितम्बर, 2025

*स्वांला राजमार्ग पर चौड़ीकरण व यातायात सुचारुकरण हेतु जिलाधिकारी का रात्रि निरीक्षण*

लगातार हो रही बरसात से प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वांला को सुचारु बनाए रखने एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने रात्रि में स्वाला पहुँचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यरत कार्मिकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात को निरंतर सुचारु बनाए रखने के लिए कार्य की गति एवं संसाधन बढ़ाए जाएं, मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाई जाए, गुणवत्ता एवं मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा रात्रिकालीन समय में भी कार्य बिना बाधा के जारी रहे।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि व्यापारियों और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो तथा किसी भी परिस्थितियों में आमजन को निर्बाध और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Jaya punetha editor in chief ।