कुबेर गार्डन के उत्पाद रीठासाहिब आने वाले तीर्थ यात्रायों के बदल देते हैं मुंह का स्वाद।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार

01 जून 2025

कुबेर गार्डन के उत्पाद रीठासाहिब आने वाले तीर्थ यात्रियों के बदल देते हैं मुंह का स्वाद।

 

चंपावत। गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब जाने वाले तीर्थ यात्री दुर्गा नगर के पास स्थित कुबेर गार्डन के फलों का स्वाद लिए बिना आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इस स्थान में उद्यमी शिवराज सिंह बोहरा द्वारा जैविक विधि से फलों सब्जियों का लंबे समय से उत्पादन किया जाता रहा है। इनके इस कार्यक्रम को गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में आने वाले तीर्थ यात्री इनका उत्पादों को बड़े चाव से खाकर इनका उत्साह बढ़ाते आ रहे हैं।

 

बोहरा द्वारा विशेष प्रकार का नमक भी तैयार किया जाता है। आए दिनों यह जंगलों से तोड़कर काफल भी बेचा करते हैं। वैसे उनके खेत में भी काफी पेड़ है लेकिन उनकी मांग इतनी है कि बाद में इन्हें काफल के लिए जंगल में जाना पड़ता है। बोहरा से प्रेरणा लेकर भिंगराणा के उमेश भट्ट भी जैविक उत्पाद करते आ रहे हैं।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।