चम्पावत 05 जनवरी 2025
*पर्वतीय क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 से 16 जनवरी का शीतकालीन अवकाश घोषित*
जिला अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनबाड़ी सहायिका संगठन, चम्पावत द्वारा दिनांक 05 जनवरी 2026 को प्रस्तुत अनुरोध के क्रम में जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीतकालीन अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में कार्यवाही की गई है।
डीपीओ श्री प्रकाश बृजवाल ने जानकारी देते हुए बताया आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रीष्मकालीन/शीतकालीन/आपदा अवकाश के संबंध में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्रों में वार्षिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार 05 दिवस का शीतकालीन/आपदा अवकाश अनुमन्य किए जाने का प्रावधान है।
उक्त प्रावधानों के दृष्टिगत जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 12 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक (कुल 05 दिवस) का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
शीतकालीन अवकाश की अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित रहेगा। अवकाश समाप्ति के पश्चात दिनांक 17 जनवरी 2026 से केंद्र पूर्ववत रूप से संचालित होंगे।




