दूरस्थ नीड़ तल्ली में विद्यालयों एवं लाइब्रेरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, शैक्षिक सुविधाओं का लिया जायजा*

चम्पावत,

 

*दूरस्थ नीड़ तल्ली में विद्यालयों एवं लाइब्रेरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, शैक्षिक सुविधाओं का लिया जायजा*

 

*विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियों एवं नवाचारों की सराहना, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर*

 

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक सुविधाओं एवं विद्यालयों की आवश्यकताओं का स्थलीय आकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ग्राम नीड़ तल्ली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और अध्ययन से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित खेलकूद की गतिविधियों एवं शैक्षिक नवाचारों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ऐसे प्रयास बच्चों में सीखने की रुचि, आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करने में सहायक हैं।

 

जिलाधिकारी ने विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण, स्वच्छता एवं विद्यार्थियों की अध्ययन सुविधाओं का अवलोकन किया। दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विद्यालयों की स्थानीय आवश्यकताओं का जायजा लिया गया।

 

गांव में लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीण क्षेत्रों में लाइब्रेरी बच्चों एवं युवाओं में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने तथा पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

जिलाधिकारी का यह भ्रमण दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं को समझने तथा विद्यालयों एवं लाइब्रेरी की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षा के साथ खेलकूद एवं नवाचारों को प्रोत्साहन मिलने से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement