*होली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का पाटी एवं खेतीखान में चेकिंग अभियान*।

चंपावत 20 फरवरी 2026

*होली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का पाटी एवं खेतीखान में चेकिंग अभियान*

आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी होली त्योहार के मद्देनजर आज पाटी एवं खेतीखान क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मिठाई प्रतिष्ठानों और जनरल स्टोरों का निरीक्षण कर खोया, बेसन, सरसों तेल और पैक्ड मिठाई के कुल 06 नमूने एकत्र कर जांच हेतु राजकीय लैब भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पाटी में दो किराना दुकानों से एक्सपायर्ड 14 पैकेट सब्जी मसाला और चिप्स के कुल 10 पैकेट बरामद कर उन्हें मौके पर नष्ट कराया गया और संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए। विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल FSSAI पंजीकृत फर्मों से ही गुणवत्तापूर्ण सामान खरीदें और मिठाइयों में रंगों का प्रयोग न्यूनतम करें। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी रोकने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement