*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार लोहाघाट के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में 2.41 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य तेज़ी से जारी*।

चम्पावत 2 अक्टूबर 2025

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार लोहाघाट के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में 2.41 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य तेज़ी से जारी*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में, लोहाघाट के धौनी-सीलिंग मोटर मार्ग में 2.41 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधार कार्य तेजी से प्रगति पर है।

यह 5 किलोमीटर लंबा मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसकी डामरीकरण सुविधा जल्द ही पूरी कर दी जाएगी, ताकि जनता को सुरक्षित और सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सके।

अधिसासी अभियंता PWD लोहाघाट, श्री हितेश कांडपाल ने बताया कि मोटर मार्ग में सभी आवश्यक आधारभूत कार्य जैसे कि कलवट निर्माण, नालिया, पैराफिट आदि सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब मुख्य कार्य डामरीकरण पर केंद्रित किया जा रहा है और यह कार्य तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।

श्री कांडपाल ने यह भी बताया कि सड़क सुधार कार्य के पूरे होने के बाद क्षेत्रवासियों को यातायात में सहजता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियाँ और ग्रामीण संपर्क नेटवर्क भी मजबूत होंगे।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों और यात्रियों को लंबे समय तक सुविधाजनक और टिकाऊ सड़क सुविधा प्राप्त हो।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement