मानेश्वर समाचार।
चम्पावत, 01 सितम्बर 2025
*भारी वर्षा के दृष्टिगत आज का जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज (सोमवार) आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दृष्टिगत समस्त अधिकारियों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों हेतु फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कारण आज का जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तुरंत निम्नलिखित माध्यमों से साझा करें:
📞 नियंत्रण कक्ष (Control Room):
05965-230819 / 05965-230703
टोल फ्री : 1077
मोबाइल नंबर: 9917384226 / 7895318895




