*उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों हेतु पीएचसी टांड में विशेष योग सत्र का आयोजन*।

Spread the love

चंपावत 01 नवंबर 2025

*उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों हेतु पीएचसी टांड में विशेष योग सत्र का आयोजन*

उत्तराखण्ड राज्य के रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) समारोह के अंतर्गत, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) टांड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘देखभाल एवं स्वास्थ्य जांच’ कार्यक्रम के तहत विशेष योग सत्र का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि वरिष्ठ जनों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को सक्रिय रखता है, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण का भी प्रभावी माध्यम है।

इस सत्र में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की सरल एवं उपयोगी तकनीकें सिखाई गईं, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में सहज रूप से अपना सकें।

सत्र का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा योग को उनके जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना रहा। योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक लचीलेपन में वृद्धि, जोड़ों के दर्द में राहत, तनाव में कमी और समग्र मानसिक संतुलन प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान सत्र और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Jaya punetha editor in chief ।