*उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष का भव्य आयोजन: चम्पावत में गौड़ी/गंडक नदी महोत्सव के साथ जल संरक्षण का संकल्प*।

चंपावत 01 नवंबर 2025

*उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष का भव्य आयोजन: चम्पावत में गौड़ी/गंडक नदी महोत्सव के साथ जल संरक्षण का संकल्प*

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ “रजत जयंती” के उपलक्ष्य में, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) जनपद चम्पावत के तत्वावधान में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में गौड़ी/गंडक नदी के तट पर एक भव्य नदी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी एवं सदस्य सचिव SARRA, श्री धनपत कुमार के दिशा-निर्देशन में यह महत्वपूर्ण आयोजन डिप्टेश्वर मंदिर प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आरंभ मंदिर प्रांगण में आयोजित जागरूकता गोष्ठी से हुआ, जिसके उपरांत मंदिर प्रांगण, नदी क्षेत्र और डिप्टेश्वर घाट पर वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भावुक अपील की कि गौड़ी/गंडक नदी चम्पावत मुख्यालय की जीवनदायिनी नदी है, जिसमें किसी भी प्रकार के अपशिष्ट पदार्थों को न डालें और नदी किनारे स्वच्छता बनाए रखें, ताकि यह नदी हमेशा के लिए सदानीरा बनी रहे।

ग्रामीणों से विशेष रूप से यह आह्वान किया गया कि वे गंडक नदी, आस-पास के सभी जल स्रोतों, सहायक नदियों एवं परम्परागत नौलों को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य जन सहभागिता से करते हुए, उनके संरक्षण हेतु सजग रहें, ताकि आने वाले जल संकट से बचा जा सके। साथ ही, ग्रामीणों को राज्य सरकार के भागीरथ एप के माध्यम से जल स्रोतों के चिन्हीकरण हेतु सहयोग की अपील भी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा अधिकारी/कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु कहा गया।

इस अवसर पर मा. उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति, उत्तराखण्ड श्री श्याम नारायण पांडेय, मा. नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, मा. विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा. जी.एस. खाती, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार सहित ग्राम प्रधान, नगर पालिका के वार्ड सदस्य, कृषक बंधु, वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी लोहाघाट, SARRA की टीम, सभी जनपदीय अधिकारी/कर्मचारी, ग्रामीणजन तथा जी.जी.आई.सी. चम्पावत की छात्राएं आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement