दुर्गम गांव , कठिन मौसम – फिर भी हर मां तक पहुंच रहा प्रशासन ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 18 जुलाई 2025

 

*दुर्गम गांव, कठिन मौसम – फिर भी हर माँ तक पहुंच रहा प्रशासन*

 

*एक कॉल… और प्रशासन आपके द्वार – सुरक्षित प्रसव की गारंटी*

 

मानसून के दौरान सड़क अवरोध, संचार बाधाएं और आकस्मिक आपदाएं गर्भवती महिलाओं के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चम्पावत जिला प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं की पहचान, सतत निगरानी और समयपूर्व सहायता की ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि उन्हें सुरक्षित प्रसव सुविधा सुलभ हो सके।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान द्वारा संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराई गई है। यह सूची सभी उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर त्वरित समन्वय स्थापित कर आवश्यकता अनुसार समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूमों की टीमें प्रतिदिन सूचीबद्ध महिलाओं से संवाद स्थापित कर रही हैं। इन कॉल्स के माध्यम से अब तक अनेक दुर्गम एवं संवेदनशील गांवों की महिलाओं से सीधे संपर्क कर न केवल उनका हालचाल जाना गया, बल्कि संभावित आपात परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम तैयारियां भी सुनिश्चित की गई हैं।

 

इस क्रम में पाटी ब्लॉक के दुर्गा कोट गांव की बबीता आर्या, चौडाकोट की अंजू, बराकोट ब्लॉक के चमरौली गांव की तुलसी देवी एवं बराकोट की दीपा शर्मा, लोहाघाट ब्लॉक के कोयाटी गूंठ गांव की नेहा एवं कालिगांव की विमला महरा, तथा ब्लॉक चम्पावत के मोहनपुर गांव की मंजू मेहरा और पोलप गांव की कलावती देवी जैसी जनपद में अन्य महिलाओं से भी संवाद कर उनकी प्रसव तिथि, स्वास्थ्य स्थिति एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। इन महिलाओं की निगरानी हेतु आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सतत संपर्क बनाकर आवश्यक संसाधनों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।

 

यह संपूर्ण प्रक्रिया मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा दिया गया एक भरोसा है — कि कोई भी महिला किसी भी घड़ी में अकेली नहीं होगी।

 

इसी क्रम में कंट्रोल रूम की टीमें प्रतिदिन गांवों से यह जानकारी भी ले रही हैं कि कहीं कोई सड़क बाधित तो नहीं है, कोई बीमार व्यक्ति इलाज से वंचित तो नहीं है, अथवा किसी को तत्काल चिकित्सीय या प्रशासनिक सहायता की आवश्यकता तो नहीं है।

 

आपात स्थिति में निम्नलिखित दूरभाष नंबरों के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है:

 

*जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत*

05965-230819/ 05965-230703/1077 (Toll Free)/ 7895318895 / 9917384226

 

*तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम:*

* चम्पावत – 7456015714 / 8394075014

* लोहाघाट – 9520119445 / 7900381128

* बाराकोट – 7247892437 / 7037998003

* पाटी – 7351303430 / 9458148878

* पूर्णागिरि (टनकपुर) – 7456015119 / 9105150058

Jaya punetha editor in chief ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement