आपदा प्रबंधन में त्वरित संज्ञान और जवाबदेही का उदाहरण बना रौशाल ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 18 जुलाई 2025

 

*आपदा प्रबंधन में त्वरित संज्ञान और जवाबदेही का उदाहरण बना रौशाल*

 

*इंटर कॉलेज की क्षतिग्रस्त प्रतिधारक दीवार का कार्य पूर्ण, क्षेत्रीय जनता ने जताया मुख्यमंत्री का आभार*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा आपदा एवं जनहित से जुड़े मामलों में समस्त अधिकारियों को त्वरित संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की इसी संवेदनशील कार्यशैली का प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में जनपद चंपावत के रौशाल क्षेत्र में देखने को मिला।

 

हाल ही में चंपावत जिले में आयोजित जनता दरबार में रौशाल क्षेत्र की जनता एवं राजकीय इंटर कॉलेज रौशाल के शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर की क्षतिग्रस्त प्रतिधारक दीवार की मरम्मत/पुनर्निर्माण की मांग जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष रखी गई।

 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि भारी वर्षा के कारण इंटर कॉलेज की मुख्य प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न हो गई थी।

 

जनता की इस वास्तविक और महत्वपूर्ण समस्या का जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर ही लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।

 

निर्देशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट द्वारा बिना समय गंवाए पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। विभागीय टीम ने तत्परता और गुणवत्तापूर्ण कार्यशैली के साथ प्रतिधारक दीवार का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया है।

 

इस कार्य के पूर्ण होने से विद्यालय परिसर अब पूर्णतः सुरक्षित हो गया है, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में संतोष और राहत की भावना व्याप्त है।

 

रौशाल क्षेत्र की जनता ने इस त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार सहित शासन-प्रशासन का आभार जताया और कहा कि यह “जन सहभागिता और उत्तरदायी प्रशासन का जीवंत उदाहरण” है।

 

जनता ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में सुशासन, त्वरित समाधान और जनसुनवाई की एक नई संस्कृति विकसित हुई है—जहाँ न सिर्फ समस्याएं सुनी जाती हैं, बल्कि उनका समाधान भी तुरंत सुनिश्चित किया जाता है ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement