टनकपुर में मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई ‘एकता की राह’ — युवाओं को दिया स्वदेशी और नशा मुक्त भारत का संदेश।

Spread the love

टनकपुर में मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई ‘एकता की राह’ — युवाओं को दिया स्वदेशी और नशा मुक्त भारत का संदेश।

सरदार पटेल ही पूरे राष्ट्र को बांध गए थे एकता की मजबूत डोर में – मुख्यमंत्री।

चंपावत। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ में प्रतिभाग कर एकता, अखंडता और स्वावलंबन का संदेश दिया।

‘एकता पदयात्रा’ डिग्री कॉलेज टनकपुर से शुरू होकर गांधी मैदान में सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री धामी स्वयं पदयात्रा में पैदल चले और युवाओं को राष्ट्रीय एकता तथा स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा— “सरदार पटेल भारत की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। देश की रियासतों के एकीकरण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का आदर्श उदाहरण है।” मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को ‘नशा मुक्त भारत निर्माण’ का सामूहिक संकल्प दिलाया।

युवाओं में दिखा जोश और देशभक्ति का जज़्बा, पदयात्रा में टनकपुर के युवाओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

“नशा मुक्त भारत” और “स्वदेशी अपनाओ” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। मुख्यमंत्री के आह्वान पर जनसमूह में राष्ट्रीय गौरव और एकता का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में भी दी शुभकामनाएँ।

पदयात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री धामी बोहराहगोठ पहुँचे, जहाँ उन्होंने पीटीआई दिल्ली के संपादक श्री निर्मल पाठक के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया। इन गणमान्यजनों की रही उपस्थिति। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चन्द्र पांडे तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।