मानेश्वर समाचार।
चंपावत, 17 जुलाई 2025
*चंपावत में पंचायत चुनाव 2025: उम्मीदवारों के चुनावी खर्च के लेखा-जोखा पर प्रशिक्षण संपन्न*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में, जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के मद्देनजर नोडल अधिकारी/व्यय अनुवीक्षण सेल, श्रीमती सीमा बंगवाल (वरिष्ठ कोषाधिकारी, कोषागार चंपावत) के निर्देशानुसार बुधवार को विकासखंड लोहाघाट में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दो चरणों में मास्टर ट्रेनर श्री मुकेश कुमार और ट्रेनर श्री मजहर हुसैन द्वारा दिया गया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण एवं लेखा विवरण प्रारूप (दिन-प्रतिदिन का लेखा) तैयार करने हेतु प्रशिक्षित करना था।
सहायक नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण तंत्र श्री संजय कुमार ने इस दौरान उम्मीदवारों की ओर से विभिन्न अनुमतियों के सापेक्ष किए गए व्यय के मिलान संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उत्तराखंड राज्य पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 131(4)(ट)(1) में दिए गए प्रावधान के अनुसार निर्वाचन व्ययों का लेखा दाखिल करने में असफल उम्मीदवारों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 (क) के अंतर्गत अनर्ह घोषित किए जाने संबंधी प्रावधान से भी अवगत कराया। श्री संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी माध्यम से अवैधानिक व्यय संबंधी शिकायत पर तथ्यात्मक विवरण प्राप्त होने पर सुसंगत व्यय की दरों के आधार पर उम्मीदवारों के खाता बुक में दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री आनंद गुंसाई, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री अवनीश कुमार शर्मा, श्री राजीव पाठक, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड लोहाघाट- श्री संजय कुमार, लेखा टीम सदस्य श्री भुवन प्रसाद, श्री प्रकाश सिंह तड़ागी, मास्टर ट्रेनर- श्री मुकेश कुमार (सहा० लेखाकार), ट्रेनर- श्री मजहर हुसैन (सहा० लेखाकार), लेखा टीम- श्री पीयूष पांडे, श्री हर्षित, और श्री दिनेश गोस्वामी उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



