मानसून के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आईटीबीपी के 70 जवानों को दिया गया खोज-बचाव उपकरणों का प्रशिक्षण।

Spread the love

चम्पावत 06 जून 2026

*मानसून के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आईटीबीपी के 70 जवानों को दिया गया खोज-बचाव उपकरणों का प्रशिक्षण*

आगामी मानसून सीजन के दौरान जनपद में किसी भी संभावित आपदा से निपटने और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन चम्पावत ने अपनी तैयारियां की जा रही हैं।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में तथा अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल के दिशा-निर्देशानुसार शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्पावत के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी (ITBP) लोहाघाट के कुल 70 जवानों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

36 बटालियन आईटीबीपी परिसर लोहाघाट में आयोजित इस दौरान जवानों को वाहिनी में उपलब्ध अत्याधुनिक खोज एवं बचाव (Search and Rescue) उपकरणों की कार्यशीलता को प्रदर्शित किया गया। आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर श्री भरत गुसाईं और डीडीएमए चम्पावत के सहायक प्रभारी श्री दीपक भट्ट द्वारा जवानों को आपदा के समय इन उपकरणों के सही व त्वरित इस्तेमाल के साथ-साथ उनके आवश्यक रख-रखाव और तकनीकी बारीकियों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में बिना किसी तकनीकी बाधा के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट के कमांडेंट संजय कुमार, ट्रेनिंग ऑफिसर व असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट इंजीनियर गौरव कुमार सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी, कार्मिक और कॉन्स्टेबल उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।